फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana mountaineer Narendra Kumar scaled Mount Manaslu in 15 days in -40 degree temperatures

हरियाणा के लाल ने रचा इतिहास: -40 डिग्री तापमान... 15 दिन में नरेंद्र ने फतह की माउंट मनास्लु की चोटी

Wed, 24 Sep 2025 03:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Sep 2025 03:50 PM IST
सार

हरियाणा के लाल ने इतिहास रचा है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने -40 डिग्री तापमान में 15 दिन के भीतर माउंट मनास्लु की चोटी फतह कर वहां तिरंगा फहराया है। 

विज्ञापन
Haryana mountaineer Narendra Kumar scaled Mount Manaslu in 15 days in -40 degree temperatures
पर्वतारोही नरेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के लाल ने कमाल कर दिखाया है। हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इतिहास रचते हुए विश्व की 8वीं सबसे ऊंची और दुर्गम चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर) पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने यह चढ़ाई 22 सितंबर की सुबह 6 बजे पूरी कर हरियाणा ही नहीं, पूरे देश का मान बढ़ाया।

विज्ञापन


नरेंद्र कुमार ने इस कठिन अभियान की शुरुआत 7 सितंबर 2025 को की और मात्र 15 दिन में इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। माउंट मनास्लु पर चढ़ाई के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। रास्ते में मौसम बेहद खराब था। तापमान -40 डिग्री तक गिर गया और एवलांच का खतरा लगातार बना रहा, लेकिन नरेंद्र ने हिम्मत और जुनून के दम पर शिखर तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


नरेंद्र ने पर्वतारोहण की शुरुआत 2019 में अटल बिहारी इंस्टीट्यूट, मनाली से बेसिक कोर्स से की और 2021 में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग से एडवांस कोर्स किया। उनके पिता सुभाष चंद्र जो एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं, हमेशा उन्हें प्रेरणा और सहयोग देते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र की उपलब्धियां
नरेंद्र की उपलब्धियों की लंबी सूची है। वे पहले हरियाणवी हैं जिन्होंने माउंट अन्नपूर्णा (8091 मीटर) और माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर चढ़ाई की। उन्होंने माउंट किलिमंजारो पर 5 दिनों में दो बार चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा जुलाई 2025 में उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5642 मीटर) को फतह किया। 15 अगस्त 2021 को आजादी के अमृत महोत्सव पर उन्होंने माउंट युनम पर 151 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशवासियों को गर्वित किया।

इंडिया मुहिम के ब्रांड एंबेसडर हैं नरेंद्र कुमार
नरेंद्र कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया मुहिम के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वे युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस अपनाने का संदेश देते हैं। साथ ही बच्चों को पर्वतारोहण और एडवेंचर के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें करियर बनाने की राह दिखाते हैं।


14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना लक्ष्य
नरेंद्र का अगला बड़ा लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है। उनकी इस कामयाबी ने हरियाणा और भारत का नाम विश्व पटल पर स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed