{"_id":"68d12f9f2e395c9ad20c3c23","slug":"haryana-govt-to-honour-freedom-fighters-and-kargil-war-warriors-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस: हरियाणा सरकार करेगी शहीदों का सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों और कारगिल के योद्धाओं को नवाजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस: हरियाणा सरकार करेगी शहीदों का सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों और कारगिल के योद्धाओं को नवाजा जाएगा
Mon, 22 Sep 2025 04:45 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 22 Sep 2025 04:45 PM IST
सार
हरियाणा सरकार मंगलवार को शहीदों का सम्मान करेगी। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को हर जिले में वीर व शहीदी दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
नायब सैनी
- फोटो : X @NayabSainiBJP
विस्तार
हरियाणा सरकार मंगलवार को शहीदों का सम्मान करेगी। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को हर जिले में वीर व शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से राज्य के सभी मंडलायुक्त व उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्येक जिले में जनसभाएं, समारोह, गोष्ठियां आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाए।
विज्ञापन
इसके साथ शहीदों के परिवारों व युद्ध में वीरता पुरस्कार पाने वालों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया जाए। इस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों एवं कारगिल युद्ध के योद्धाओं व उनके परिजनों को भी आमंत्रित किया जाए। इसके साथ ही इन समारोह को जिला स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन