{"_id":"687a1ca837589f955e08a8c9","slug":"haryana-govt-released-pending-cash-awards-of-rs-31-72-crore-for-medal-winners-of-2022-para-asian-games-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पैरा खिलाड़ियों पर सरकार मेहरबान, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए जारी किए 31.72 करोड़ रुपये कैश अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पैरा खिलाड़ियों पर सरकार मेहरबान, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए जारी किए 31.72 करोड़ रुपये कैश अवार्ड
Fri, 18 Jul 2025 03:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 03:36 PM IST
सार
हरियाणा सरकार की तरफ से 2022 एशियन गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 31.72 करोड़ रुपये कैश अवार्ड राशि जारी कर दी गई है। इस संबंध में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
rupees रुपये money
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हरियाणा के पैरा एशियन गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकार ने कैश अवॉर्ड की राशि जारी कर दी है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पैरा एशियन गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों ने कैश अवार्ड की मांग थी। खिलाड़ियों की इस मांग को पूरा करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के 13 खिलाड़ियों के 19 करोड़, 72 लाख 50 हजार रुपये के और 4 खिलाड़ियों के 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सरकार की तरफ से स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़, रजत पदक विजेता को 1.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 75 लाख रुपये का अवॉर्ड दिया जाता है।
विज्ञापन
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश व देश की तरक्की में उसके स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन के लोगों का अहम योगदान होता है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने खेल नीति बनाई है और इसका लाभ उठाकर हमारे खिलाड़ी लगातर पदक जीतकर खेलों में सफलता के नए आयाम छू रहे हैं। देश के दूसरे प्रदेश भी हमारी खेल नीति का अनुशरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। ये खिलाड़ी न सिर्फ देश के लिए पदक जीत रहे हैं बल्कि अपनी प्रतिभा दिखाकर दमखम की मिशाल भी पेश कर रहे हैं। प्रदेश सरकार न सिर्फ खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती दे रही है बल्कि खेल के दौरान चोटिल होने पर उनके इलाज का खर्च भी वहन कर रही है। युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां खोली गई हैं, जिनमें अभ्यास कर खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं।
विज्ञापन
खेल महाकुंभ की तिथि में होगा बदलाव, अगस्त में होंगे मुकाबले
खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि हरियणा खेल महाकुंभ का 28 से 30 जुलाई, 2025 तक आयोजन होना था। इसी प्रतियोगिता के नजदीक सीईटी व एचटेट की परीक्षा होनी है। इस वजह से अभ्यार्थियों व खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए उन्होंने खेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खेल महाकुंभ की तिथि में बदला करें। खेल महाकुंभ अगस्त, 2025 में करवाए जाएंगे और इसकी जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।