फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana govt increased salary of Mayor Deputy Mayor Municipal Council and Municipality Presidents

Haryana: मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद व पालिका अध्यक्षों की मौज, सरकार ने बढ़ाया मानदेय, अब मिलेगी इतनी सैलरी

Tue, 25 Mar 2025 08:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

हरियाणा में मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद व पालिका अध्यक्षों को भाजपा सरकार ने तोहफा दिया है। सैनी सरकार ने मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद व पालिका अध्यक्षों का मानदेय बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Haryana govt increased salary of Mayor Deputy Mayor Municipal Council and Municipality Presidents
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की भाजपा सरकार ने मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद व पालिका अध्यक्षों का मानदेय बढ़ाया है। यह घोषणा निकाय चुनाव में विजयी 10 नगर निगमों के मेयर, 28 नगर पालिकाओं-परिषदों के अध्यक्षों और 687 वार्डों के पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में की गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी निकायों को स्टेट फाइनेंस कमिशन के तहत विकास कार्यों के लिए 587 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की है। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय विभाग की वेबसाइट और नगर पालिका की सेवाओं को और सुगम बनाने के लिए ई-समाधान पोर्टल एप लॉन्च किया।

विज्ञापन


सीएम सैनी ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप से लोगों को घर बैठे ही कई सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी, आज निकाय चुनाव में सभी श्रेणियों में महिलाएं निर्वाचित होकर आईं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana: अभय चौटाला बने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनेलो संसदीय कार्य समिति की बैठक में लिया गया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

अब और पहले मानदेय

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मेयर का मानदेय 30 हजार रुपये, सीनियर डिप्टी मेयर का 25 हजार रुपये, डिप्टी मेयर का 20 हजार रुपये होगा। इसी तरह नगर परिषद के प्रधान को 18 हजार रुपये, नगर पालिका के प्रधान को 15 हजार रुपये और उपप्रधान को 12 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। जबकि, पहले मेयर को 20,500 रुपये मासिक मानदेय मिलता था। इसी प्रकार, सीनियर डिप्टी मेयर को 16,500 रुपये, डिप्टी मेयर को 13,000 रुपये और पार्षदों को 10,500 रुपये मानदेय मिलता था।

हर तिमाही बैठक पर मिलेगा मानदेय

सीएम ने कहा कि नगर निगम का फंड 10 करोड़ रुपये और नगर परिषदों व पालिकाओं का ढाई-ढाई करोड़ रुपये किया गया है। वहीं, बोर्ड सचिव नहीं होने के कारण हर निगमों की बैठक नहीं हो पाती थी। अब निगमों को छूट दी गई कि किसी भी ग्रेजुएट युवा को बोर्ड सचिव के रूप में बुलाकर तिमाही बैठक की जा सकेगी। बोर्ड सचिव को एक हजार रुपये प्रति बैठक मानदेय मिलेगा। साथ ही पार्षदों को 1600 रुपये और चेयरमैन को 3 हजार रुपये की राशि मिलेगी। वहीं, विशेष कार्यक्रम के लिए नगर परिषद को 20 हजार रुपये और नगर पालिका को 10 हजार रुपये की राशि मिलेगी।

दस में से सात महिला मेयर

अंबाला की मेयर शैलजा सचदेवा, यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी, करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, पानीपत की मेयर कमल सैनी, फरीदाबाद से मेयर प्रवीण जोशी, गुरुग्राम से मेयर राजरानी, हिसार से मेयर प्रवीण कुमार, मानेसर से डॉ. इंद्रजीत कौर, सोनीपत से मेयर राजीव जैन और रोहतक से मेयर राम अवतार ने शपथ ली। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, परिवहन मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, कालका की विधायिका शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed