फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana government gave Rs 5 crore each to flood affected Punjab and Jammu and Kashmir

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित पंजाब-जम्मू कश्मीर को दिए पांच-पांच करोड़

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अतिरिक्त राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बाढ़ से जूझ रहे पंजाब और जम्मू कश्मीर को पांच-पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की है। इस सहायता राशि का मकसद प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाना और दोनों राज्यों में चलाए जा रहे बचाव और पुनर्वास कार्यों को सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लिखे पत्र में कहा- प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में हरियाणा सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। भारी बारिश व बाढ़ से आमजन को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में पड़ोसी राज्य और मित्र की भूमिका निभाना हरियाणा सरकार का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि प्रभावित लोगों तक शीघ्र और पर्याप्त सहायता पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार हर संभव सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की अतिरिक्त राहत सामग्री या सहायता की आवश्यकता हो तो निसंकोच अवगत कराएं, हरियाणा सरकार तुरंत आवश्यक मदद उपलब्ध करवाएगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिख आपदा की इस घड़ी में मानवता और भाईचारे के नाते हरियाणा सरकार की ओर से सहयोग की पेशकश की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed