फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Former CM Bhupendra Singh Hooda X handle account hacked

Haryana: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का एक्स हैंडल अकाउंट हैक, फोटो के साथ कई पोस्ट भी हटाए

Mon, 06 Jan 2025 09:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 09:18 AM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अकाउंट से उनके फोटो के साथ कुछ पोस्टें भी हटाई गई हैं। हुड्डा के एक्स हैंडल पर 4.25 लाख फॉलोअर्स है।

विज्ञापन
Haryana Former CM Bhupendra Singh Hooda X handle account hacked
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का एक्स अकाउंट एक बार फिर हैक कर लिया गया। हैकर्स ने उनके एक्स अकाउंट से प्रोफाइल फोटो हटाकर वहां पर केवल डाॅट लगा दिया है।
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले भी इसी तरह उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था। उस समय भी उसे रिकवर किया गया था। हालांकि पूर्व सीएम के नजदीकियों का कहना है कि अकाउंट को रिकवर करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, साइबर एसपी अमित दहिया का कहना है कि अभी उनको शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का X अकाउंट हैकर्स ने हैक कर लिया है। उनके अकाउंट से फोटो को हटाते हुए पिछले एक सप्ताह की कई पोस्ट भी हटाई गई है। अब उनके अकाउंट पर कांग्रेस के बधाई संदेश ही दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी साल 2021 में उनका अकाउंट हैक किया गया था। हालांकि उनकी टीम ने ही उसे रिकवर कर लिया था। अभी उनके नजदीकियों का कहना है कि सोशल मीडिया टीम अकाउंट को रिकवर करने में लगी हुई है और जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी। उनके अकाउंट पर करीब चार लाख लोग फालोअर्स हैं और हैकर्स ने करीब साढ़े तीन सौ लोगों को भी फालो किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसपी साइबर पंचकूला अमित दहिया का कहना है कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed