फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Cabinet Meeting CM Nayab Saini free dialysis in govt hospitals in state

हरियाणा के लोगों को CM की सौगात: अस्पतालों में डायलिसिस फ्री, बोले- किसान नहीं जलाएंगे पराली

Fri, 18 Oct 2024 03:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Oct 2024 03:28 PM IST
सार

कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पहला बड़ा फैसला जनता के लिए लिया है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है। 

विज्ञापन
Haryana Cabinet Meeting CM Nayab Saini free dialysis in govt hospitals in state
कार्यभार संभालते सीएम नायब सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शपथ ग्रहण के बाद आज शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मंत्रीमंडल की पहली बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सैनी ने की। बैठक से पहले नायाब सैनी अपने कार्यालय (सीएम ऑफिस) पहुंचे और कार्यभार संभाला। इसके बाद सभी मंत्रियों को उनके कार्यालय दिए गए।

विज्ञापन


कार्यभार संभालने के बाद सीएम सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान पराली नहीं जलाएंगे। पराली जलाने वाले किसानों को अधिकारी समझाएंगे। सैनी ने कहा कि किसान हमारे लिए सम्मानित हैं। इसलिए किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पहला बड़ा फैसला जनता के लिए लिया है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी है। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस की सुविधा होगी। भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी सरकार है। सरकार को प्रदेश के गरीब लोगों ने चुना है। इसलिए राज्य के लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में क्रॉनिक किडनी रोगियों को फ्री इलाज की सुविधा दी गई है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाने का काम किया। कांग्रेस के प्रदेश की जनता को भ्रमित किया। किसानों को भड़काया और युवाओं को अंधविश्वास में धकेल दिया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने खिलाड़ियों को भी इस्तेमाल। इसलिए जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। 
 

किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदेगी सरकार
नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे। धान की खरीद का रिव्यू किया जाएगा। 17% नमी तक धान की खरीद एमएसपी पर होगी। अब तक 23.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 11 लाख मीट्रिक टन धान की उठान हो चुकी है। 3 हजार 56 करोड़ रुपये किसानों को ट्रांसफर किए गए हैं। 2.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद कर चुके हैं। 93 लाख मीट्रिक टन बाजरे की उठान हुई है। बाजरे की खरीद का 331 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। 

अगले पांच साल में और तरक्की करेगा हरियाणा
नायब सैनी ने कहा कि आज से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जा रहा है। अनुसूचित जातियों में वर्गीकरण पर फैसला लागू किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार युवाओं के जीवन में अंधेरा कर रही थी। कांग्रेस राज में पर्ची खर्ची के साथ नौकरी मिल रही थी। युवाओं को रोजगार देना हमारा दायित्व है। कांग्रेस युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही थी। हमारी सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी है। अगले पांच साल में हरियाणा का और विकास होगा। 

किस मंत्री को मिला कौन सा कमरा

  • कमरा नंबर 24 में कृष्ण बेदी का कार्यालय
  • कमरा नंबर 31 में श्रुति चौधरी का कार्यालय
  • कमरा नंबर 34 में कृष्ण लाल पवार का कार्यालय 
  • कमरा नंबर 39 में राव नरवीर का कार्यालय
  • आठवीं मंजिल पर श्याम सिंह राणा कमरा नंबर 47 
  • कमरा नंबर 43 में रणबीर गंगवा का कार्यालय
  • कैबिनेट मंत्री अनिल विज को सचिवालय में 8वें फ्लोर पर 32 नंबर कमरा मिला
  • करला नंबर 43 में रणबीर गंगवा का कार्यालय 
  • कमरा नंबर 14 में विपुल गोयल का कार्यालय
  • छठी मंजिल पर महिपाल ढांडा का कार्यालय 
  • महिपाल ढांडा का कमरा नंबर 42 
  • पांचवीं मंजिल पर अरविंद शर्मा का कार्यालय 
  • अरविंद शर्मा का कमरा नंबर 40
  • नौवीं मंजिल पर भी मंत्रियों का कार्यालय 
  • कमरा नंबर 43 में राजेश नगर का कार्यालय 
  • कमरा नंबर 43सी में आरती राव का कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed