फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana and Bihar will have to work together for a developed India: Naib

विकसित भारत के लिए हरियाणा-बिहार को मिलकर करना होगा काम : नायब

विज्ञापन
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दो दिन बिहार के दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने पटना में बिहार चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा व बिहार का पुराना सांस्कृतिक रिश्ता है। हरियाणा में बिहार के श्रमिकों ने भी विकास को गति दी है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हरियाणा और बिहार को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन

बिहार के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि जिस गति से आज भारत प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्र सरकार की क्रांतिकारी आर्थिक नीतियां प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने एक राष्ट्र एक टैक्स की अवधारणा को साकार करते हुए जीएसटी लागू किया जिससे पूरा भारत एक एकीकृत बाजार में परिवर्तित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के स्वदेशी और मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड के आह्वान ने देश में विनिर्माण क्षेत्र को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत यूपीआई से लेकर डीबीटी तक डिजिटल लेन-देन की क्रांति ने पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है। पिछले 11 वर्षों में सड़क, रेल, हवाई अड्डों और बंदरगाहों के निर्माण में अभूतपूर्व निवेश हुआ है। ये सुविधाएं बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ उद्योगपतियों के लिए व्यापार और लॉजिस्टिक्स की लागत को कम कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत-2047 का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें अपने राज्यों को विकसित करना होगा।

उन्होंने कहा कि आज यहां आकर उन्हें बिहार की मिट्टी की महक और हरियाणा की उद्यमशीलता की भावना का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यह संगम वास्तव में हमारे देश की प्रगति और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बिहार और हरियाणा का रिश्ता आपसी प्रेम, श्रम और विश्वास का है। डबल इंजन की सरकार के कारण बिहार पूरे देश में दूसरे सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्य के रूप में जाना जा रहा है। आज बिहार की जीडीपी वृद्धि दर 14 प्रतिशत से भी अधिक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed