{"_id":"6a2155f2fa704e920a0d488f","slug":"haryana-23-athletes-secure-government-jobs-sports-minister-gaurav-gautam-appointment-letters-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 23 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, खेल मंत्री गाैरव गाैतम ने सौंपे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 23 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, खेल मंत्री गाैरव गाैतम ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Thu, 04 Jun 2026 04:09 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:09 PM IST
सार
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश की खेल नीति देशभर में एक मिसाल है, जिसके कारण हरियाणा के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र साैंपते खेल मंत्री गाैरव गाैतम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदेश के 23 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। राज्य सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में अवसर देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
समारोह में खेल मंत्री गाैरव गाैतम ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में 20 जूनियर कोच और 2 सीनियर कोच शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश की खेल नीति देशभर में एक मिसाल है, जिसके कारण हरियाणा के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से युवा खेलों के प्रति और अधिक आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
समारोह के दौरान खिलाड़ियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें खेल क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
सरकार का मानना है कि खिलाड़ियों को नौकरी और सम्मान मिलने से प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी तथा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।