फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Half-yearly exams from 9 to 12 PM Haryana department issues instructions

Haryana: अर्धवार्षिक परीक्षाएं 9 से 12 बजे तक, विभाग ने जारी किए निर्देश; परीक्षा के बाद तुरंत बाद मूल्यांंकन

Thu, 23 Oct 2025 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 03:05 PM IST
सार

निर्देशों के अनुसार, जिन कक्षाओं की परीक्षा निर्धारित दिन पर नहीं होगी, उनके विद्यार्थियों के लिए अवकाश नहीं रहेगा और विद्यालय नियमित रूप से खुले रहेंगे।

विज्ञापन
Half-yearly exams from 9 to 12 PM Haryana department issues instructions
Exam - फोटो : freepik

विस्तार

विद्यालय शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार, जिन कक्षाओं की परीक्षा निर्धारित दिन पर नहीं होगी, उनके विद्यार्थियों के लिए अवकाश नहीं रहेगा और विद्यालय नियमित रूप से खुले रहेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को छुट्टी दी जाएगी और मूल्यांकन कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोहरी पारी वाले विद्यालयों में परीक्षाएं प्रार्थना सभा के बाद शुरू होंगी। साथ ही, अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समाप्ति के बाद सभी कक्षाएं नियमित रूप से लगाई जाएंगी। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल मुखियों को इन दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित कराई जाए, ताकि परीक्षाएं सुचारू और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed