फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Governor inaugurated Durga Puja celebrations

Chandigarh-Haryana News: राज्यपाल ने दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ किया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सामुदायिक केंद्र में दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी मित्रा घोष के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन ट्राईसिटी दुर्गा बाड़ी द्वारा किया जा रहा है जो सामाजिक-सांस्कृतिक पहलों और धर्मार्थ गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाला युवा संगठन है। दुर्गा पूजा 1 अक्तूबर तक जारी रहेगी।



राज्यपाल ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं है बल्कि यह धर्म, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय जैसे मूल्यों की पुष्टि करता है। यह पर्व जाति, पंथ और समुदाय की सीमाओं से परे लोगों को एक साथ लाने का कार्य करता है और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed