फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Governor Dattatreya administered oath to Chief Information Commissioner and 4 Commissioners

Chandigarh-Haryana News: मुख्य सूचना आयुक्त व 4 आयुक्तों राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
विवादों में रही प्रियंका नहीं पहुंची शपथ ग्रहण समारोह में, सरकार जल्द प्रियंका की नियुक्ति पर ले सकती है फैसला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को मुख्य सूचना आयुक्त व चार सूचना आयुक्तों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शपथ ली। राज्य सूचना आयुक्त के रूप में अमरजीत सिंह, कर्मवीर सैनी, नीता खेड़ा और संजय मदान ने शपथ ली। वहीं, विवादों के चलते राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त प्रियंका धूपड़ शपथ लेने नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने किसी तरह के विवाद से बचने के लिए उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित नहीं किया था। शपथ समारोह में मीडिया के लिए भी एंट्री नहीं थी। प्रियंका की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार बहुत जल्द निर्णय ले सकती है।
इस माैके पर राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की भूमिका को लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त आयुक्तों से अपेक्षा है कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष की बेटी हैं प्रियंका धूपड़
राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त प्रियंका धूपड़ भिवानी के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ की बेटी हैं। वह जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य रह चुकी हैं। जब वह समिति में सदस्य थी तो एक मामले में उन पर आरोप लगे थे। विवाद बढ़ने पर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं, एक अन्य विवाद पर भिवानी बार एसोसिएशन ने प्रियंका को डीबार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed