फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   government increased dearness allowance three percent of employees

हरियाणा के कर्मियों को दीपावली गिफ्ट: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, सेवानिवृत कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा

Wed, 23 Oct 2024 05:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Oct 2024 05:54 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सैनी सरकार की तरफ से कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
government increased dearness allowance three percent of employees
महंगाई भत्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत तक बढ़ाते हुए 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 फीसदी कर दिया है। इस संबंध में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पत्र जारी किया है। सरकार के इस फैसले से चार लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस समय प्रदेश में 2.75 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि 1.50 लाख के अधिक सेवाविृत्त कर्मचारी हैं। पहली जुलाई से संशोधित महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान किया जाएगा। डीए और डीआर का भुगतान अक्तूबर के वेतन और पेंशन के साथ किया जाएगा। जुलाई से सितंबर महीने का बकाया दिसंबर तक भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन

ग्रुप-डी कर्मियों को मिलेगी ब्याज मुक्त अग्रिम त्योहारी राशि

सरकार की ओर से ग्रुप-डी कर्मियों को ब्याज मुक्त अग्रिम त्योहारी राशि दी जाएगी। वित्त विभाग की ओर से इसकी मंजूरी देते हुए सभी विभागाध्यक्ष, मंडलायुक्त व जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि ग्रुप-डी के सभी कर्मियों को ब्याज मुक्त 12 हजार रुपये त्योहारी राशि की अदायगी की जाए। अग्रिम राशि के लिए कर्मी 27 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। अग्रिम राशि की अदायगी स्थायी व अस्थायी श्रेणी के कर्मियों के साथ उन कर्मियों को भी किया जाएगा, जो पिछले एक साल से सेवा में हैं। अग्रिम राशि का भुगतान कर्मियों को 10 किस्तों में किया जा सकता है। वित्त विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि जो चतुर्थ श्रेणी कर्मी अन्य सरकारी विभागों व निगमों में प्रतिनियुक्त के आधार पर कार्यरत हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

जनवरी में चार प्रतिशत बढ़ा था महंगाई भत्ता
कयास लगाए जा रहे थे कि केंद्र सरकार की तरफ से अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने के बाद हरियाणा सरकार भी दिवाली से पहले ही अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए और डीआर में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। इससे पहले आखिरी बार हरियाणा सरकार ने डीए और डीआर में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी इसी साल जनवरी से लागू हुई थी। इसके बाद से अभी तक डीए मूल वेतन का 50 फीसदी था। वहीं अब कर्मचारियों को पेंशन धारकों के लिए महंगाई भत्ता 53 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को डीए, पेंशन धारकों को मिलता है डीआर
डीए मौजूदा सरकारी कर्मचारियों पर लागू होता है। वहीं पेंशनभोगियों को डीआर मिलता है। डीए में बढ़ोतरी होने से सरकारी कर्मचारियों को कितना बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।  अगर किसी सरकारी कर्मचारी का मासिक मूल वेतन 50 हजार रुपये है तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे 1500 रुपये अब अतिरिक्त मिलेंगे। बढ़ती महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों को राहत देने के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में इजाफा किया जाता है। महंगाई भत्ते में कर्मचारियों के मूल वेतन की गणना होती है। सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में इसे संसोधित करती है। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा आमतौर पर बाद में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed