फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government hospitals to be cleared of scrap; Health Department issues directives.

Chandigarh-Haryana News: कबाड़ मुक्त होंगे सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

विज्ञापन
कबाड़ घोषित सामग्री को मरीजों के वार्ड, स्टोर रूम या अस्पताल परिसर में नहीं रखा जाएगा
विज्ञापन



चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में सालों से पड़े खराब सामान को हटाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसा सामान अस्पतालों में अनावश्यक जगह घेर रहा है और स्वच्छता व सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहा है।

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक (डीजीएचएस) की ओर से सभी सिविल सर्जनों और जिला अस्पतालों के प्रमुखों को जारी आदेश में इस अभियान को विशेष प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया है। विभाग के अनुसार कई अस्पतालों में लंबे समय से खराब उपकरण, पुराना फर्नीचर और अनुपयोगी सामग्री रखी है जिससे मरीजों की देखभाल, दवाओं के भंडारण और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए उपलब्ध स्थान प्रभावित हो रहा है। ऐसे कबाड़ और बेकार सामान से अस्पतालों में गंदगी बढ़ने के साथ-साथ चूहे, कीट और अन्य जीव पनप सकते हैं जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। अस्पताल प्रशासन सभी अनुपयोगी वस्तुओं की पहचान कर निर्धारित नियमों के तहत उन्हें कबाड़ घोषित कर इनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी करे। कबाड़ घोषित सामग्री मरीजों के वार्ड, गलियारों, स्टोर रूम या अस्पताल परिसर के अन्य हिस्सों में नहीं रखी जाएगी। विभाग ने इस प्रक्रिया में संपत्तियों के सत्यापन, रिकॉर्ड के रखरखाव और ऑडिट नियमों के अनुरूप दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed