फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Girdawari work of 456520 acres remains pending at Patwari level

Chandigarh-Haryana News: पटवारी स्तर पर 4,56,520 एकड़ की गिरदावरी का कार्य शेष

विज्ञापन
अगले दो दिनों में गिरदावरी का कार्य पूरा करेंगे पटवारी, उसके बाद होगा सत्यापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में बरसात से हुए नुकसान के आकलन के लिए की जा रही विशेष गिरदावरी का कार्य पटवारी स्तर से अगले दो से तीन दिनों के अंदर पूरा होने के आसार हैं। इसके बाद कानूनगो से लेकर मंडलायुक्त स्तर से सत्यापन के बाद यह कार्य पूरा हो जाएगा। रविवार रात तक करीब 456520.73 एकड़ फसलों की गिरदावरी का कार्य पटवारी स्तर पर शेष था।
प्रदेश में बरसात के चलते 6395 गांवों के 529905 किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से नुकसान का ब्योरा दर्ज कराया था। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 3110146.50 एकड़ जमीन में नुकसान का ब्योरा किसानों के माध्यम से दर्ज कराया गया था। राजस्व विभाग के ब्योरे के अनुसार, रविवार रात 8 बजे तक 2653625.77 एकड़ फसलों की गिरदावरी का कार्य पटवारी कर चुके हैं। पटवारियों के बाद कानूनगो, सर्कल रेवेन्यू ऑफिसर(सीआरओ), एसडीएम, डीआरओ (डिस्टि्रक्ट रेवेन्यू ऑफिसर), उपायुक्त और मंडलायुक्त की तरफ से सत्यापन का कार्य होता है।
विज्ञापन

फिलहाल कानूनगो स्तर पर 1324729.94 एकड़, सीआरओ स्तर पर 1042497.28, एसडीएम स्तर पर 916740.14 एकड़ फसलों के सत्यापन का कार्य लंबित है। इसी डीआरओ स्तर पर 282090.49, उपायुक्त स्तर पर 1042497.28 एकड़ और मंडलायुक्त स्तर से 80449.68 एकड़ विशेष गिरदावरी के कार्य का सत्यापन होना है, इस कार्य में पांच से सात दिन लग सकते हैं। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान जयबीर चहल का कहना है कि पटवारियों के बाद संबंधित अधिकारियों के स्तर से सत्यापन का कार्य पूरा होगा और सरकार को विशेष गिरदावरी से अवगत करा दिया जाएगा। इसी प्रक्रिया के बाद सरकार मुआवजे से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed