फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   From common people to police personnel and officers on duty were seen helping the candidates

Chandigarh-Haryana News: आमजन से लेकर पुलिस कर्मी और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी अभ्यर्थियों की करते दिखे मदद

विज्ञापन
-किसी ने दिव्यांग को व्हीलचेयर से परीक्षा केंद्र छोड़ा तो किसी ने खुद अपनी गाड़ी में बैठाकर पहुंचाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/हिसार/करनाल/रोहतक। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर एक तरफ जहां अभ्यर्थियों में गजब का जोश देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ लोगों ने भी परेशान अभ्यर्थियों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी। जज्बा ऐसा कि आमजन के साथ पुलिसकर्मी, ड्यूटी पर तैनात अधिकारी भी अभ्यर्थियों की मदद करते दिखाई दिए।
पंचकूला में डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थी को पुलिस कर्मियों से बोलकर सही परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया। हिसार में गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंची महिला परीक्षार्थी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने अपनी गाड़ी में सही परीक्षा केंद्र तक छोड़ा। इसी प्रकार कुछ स्थानों पर आमजन और पुलिसकर्मी दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाते दिखाई दिए। सिरसा के ओढां के गांव पन्नीवाला मोटा में स्थित तकनीकी संस्थान में महिला परीक्षार्थी की परेशानी को समझते हुए ड्यूटी पर तैनात डबवाली एसपी ऑफिस में कार्यरत एएसआई सरिता व उर्मिला ने मासूम बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और महिला को परीक्षा देने भेज दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार सोनीपत के कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र पर सीईटी देने पैदल जा रही युवा अभ्यर्थी के लिए लोग मदद के लिए आगे आए। समय कम होने के चलते वह परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पा रही थी तो सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ई रिक्शा चालक को पैसे देकर उसे छोड़ने को कहा लेकिन ई रिक्शा चालक ने बिना किराया लिए युवती को केंद्र तक छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल छात्रा को पहले अस्पताल फिर परीक्षा केंद्र लेकर पहुंची डायल 112 की टीम
फतेहाबाद के गांव हिजरावां कलां निवासी परीक्षार्थी आशा सड़क हादसे का शिकार हो गईं। डायल 112 की टीम ने माैके पर पहुंचकर पहले उन्हें अस्पताल पहुंचाया और फिर परीक्षा केंद्र में व्हीलचेयर के जरिये लेकर पहुंची। फतेहाबाद की जगह गांव दरियापुर में उतरे ऐलनाबाद के अभ्यर्थी को पुलिस टीम ने डीएवी स्कूल में पहुंचाया।

पंचकूला में डीसीपी तो हिसार में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने गलत परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को सही केंद्र पर पहुंचाया
पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने पाया कि एक अभ्यर्थी गलत परीक्षा केंद्र पहुंच गया है। उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत अपनी एस्काॅर्ट में तैनात पुलिस कर्मियों को बोलकर गाड़ी से अभ्यर्थी को सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। अभ्यर्थी ने कहा कि अगर समय पर सहायता न मिलती तो परीक्षा से वंचित रह जाता। अभ्यर्थी ने डीसीपी काे धन्यवाद किया। इसी प्रकार
हिसार जिले के गांव थुराना निवासी अन्नू भूलवश गांव प्रेम नगर पहुंच गईं। अन्नू को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र श्योराण ने अपनी गाड़ी में सही परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया। अन्नू और उनके ताऊ ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ उपायुक्त का आभार जताया।
सामाजिक संस्थाओं ने रुकने और भोजन की व्यवस्था की
सुबह की परीक्षा को लेकर कई अभ्यर्थी रात को ही परीक्षा केंद्रों के पास पहुंच गए थे तो कई सुबह जल्दी केंद्रों पर पहुंचे। सामाजिक संस्थाओं की ओर से धर्मशालाओं और बस स्टैंड के आसपास अभ्यर्थियों के रुकने का प्रबंध किया गया। इसके अलावा कुछ स्थानों पर संस्थाओं ने अभ्यर्थियों के भोजन की भी व्यवस्था कर रखी थी।
मनोहर लाल ने अभ्यर्थियों के अभिभावकों से की बात
पानीपत में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने पेपर देने आए अभ्यर्थियों के अभिभावकों से बात की। मनोहर लाल दिल्ली जाते समय शनिवार दोपहर बाद पुलिस लाइन स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंचे थे। इस दौरान अभिभावकों ने सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं की सराहना की।

40 अभ्यार्थियों के लिए पुलिस ने की बस की व्यवस्था

फतेहाबाद में 40 अभ्यर्थी डायल 112 की मदद से केंद्र तक पहुंच पाए। अभ्यर्थी सिरसा स्थित परीक्षा केंद्रों पर जा रहे थे लेकिन दरियापुर बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज की बसें पुल के ऊपर से गुजरने के कारण बस अड्डे तक नहीं पहुंच रही थीं। इससे परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचने में कठिनाई हो रही थी। हरिपुरा निवासी अभ्यर्थी बबरीक ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर सहायता मांगी। ईआरवी-225 टीम बिना विलंब के दरियापुर बस अड्डे पर पहुंची और पुल के ऊपर से गुजर रही रोडवेज की एक बस को रोका तथा उसे नीचे बस अड्डे तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed