फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Four women wrestlers from Haryana included in Indian wrestling team

Chandigarh-Haryana News: भारतीय कुश्ती टीम में हरियाणा की चार महिला पहलवान शामिल

विज्ञापन
- अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप खेलने जाएंगी देश की दस महिला पहलवान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वियतनाम में होने वाली अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय खिलाड़ियों का चयन हो गया है। इनमें हरियाणा की चार महिला पहलवान शामिल हैं। नई दिल्ली स्थित आईजेड स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित ट्रायल में देशभर की कुल 10 महिला पहलवान चयनित हुई हैं। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय महिला कुश्ती टीम 18 जून से 26 जून तक होने वालीं चैंपियनशिप में भाग लेगी।


नई दिल्ली में ट्रायल के दौरान हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट व हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सिंह सांगवान, भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एसपी देसवाल, भारतीय कुश्ती संघ के वाइस प्रेसिडेंट जयप्रकाश (ओलंपियन), भारतीय महिला कुश्ती टीम की मुख्य कोच विरेंदर दहिया, महिला कोच मंजीत, कोच भारतीय बघेल और तकनीकी अधिकारी सत्यदेव मलिक मौजूद थे।
विज्ञापन



देश की ये 10 महिला पहलवान शामिल
भारवर्ग खिलाड़ी
50 किलोग्राम विनिता (हरियाणा)
55 किलोग्राम रीना (हरियाणा)
72 किलोग्राम ज्योति (हरियाणा)
76 किलोग्राम प्रिया (हरियाणा)
57 किलोग्राम नेहा शर्मा (दिल्ली)
65 किलोग्राम शिक्षा (दिल्ली)
68 किलोग्राम सृष्टि (दिल्ली)
62 किलोग्राम प्रगति (महाराष्ट्र)
59 किलोग्राम तन्वी (महाराष्ट्र)
53 किलोग्राम हिना बहन (गुजरात)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed