फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   fog in Haryana weather update news in hindi

Haryana Weather: कई जिलों में फिर छाया कोहरा, स्माॅग का असर कम, तापमान में गिरावट संभव

Mon, 25 Nov 2024 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 11:27 AM IST
सार

नंवबर के दूसरे सप्ताह से जहरीली हवा से जूझ रहे हरियाणा खासकर एनसीआर के जिलों में रविवार को थोड़ी राहत मिली थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के सभी शहर रेड जोन से बाहर रहे यानी किसी भी शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 तक नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन
fog in Haryana weather update news in hindi
झज्जर में छाया हल्का कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में सोमवार सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहा। हिसार में सुबह करीब 7 से ही कोहरे का असर दिखाई देने लगा जिसके कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अब स्माॅग का ज्यादा असर नहीं है। इस समय दिखाई देने वाला कोहरा सर्दी के साथ आया है।
विज्ञापन




अगले दो से तीन दिन तक इसका असर दिखाई देगा। तापमान में भी गिरावट की संभावना मानी जा रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर रहा था। अगर इस सीजन की बात करें तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

झज्जर में छाया हल्का कोहरा और स्मॉग

झज्जर में कई दिनों के बाद सोमवार को हल्का कोहरा और स्मॉग फिर छाया। इस कारण लोगों को आंखों में जलन की शिकायत रही। वहीं आदेशों की उल्लंघन करते हुए कई निजी स्कूल भी खुले। जिला प्रशासन ने रविवार को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए थे, उसके बावजूद सोमवार को स्कूल खुले। सुबह-सुबह बच्चे पैदल और बसों में स्कूल जाते हुए नजर आए। स्कूल खोलने के बावजूद शिक्षा विभाग ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं स्मॉग और कोहरे का असर सुबह 10 बजे तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed