{"_id":"683df311226c84f3ea027576","slug":"flight-service-from-hisar-to-chandigarh-will-start-from-june-9-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-727262-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: नौ जून से शुरू होगी हिसार से चंडीगढ़ विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: नौ जून से शुरू होगी हिसार से चंडीगढ़ विमान सेवा
विज्ञापन
एक तरफ का किराया ढाई से तीन हजार के बीच होगा
चंडीगढ़। हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की उड़ान सेवा नौ जून से शुरू होगी। हरियाणा सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। नौ जून से हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार की उड़ान सेवा की शुरुआत होगी। विमान सेवा का एक तरफ का किराया ढाई से तीन हजार रुपये होगा। एलायंस एयरलाइंस की ओर से शुरू होने वाली विमान सेवा के लिए 72 सीटर का विमान होगा। हिसार से जयपुर के लिए भी विमान सेवा शुरू होनी थी, मगर अभी इस पर विराम लग गया है।
हिसार एयरपोर्ट से अभी अयोध्या के लिए उड़ान सेवा चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को इस विमान सेवा का उद्घाटन किया था। अब हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। पिछले साल एलायंस एयरलाइंस के साथ हरियाणा सरकार ने अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद और जम्मू के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का समझौता किया था। कंपनी ने चरणबद्ध तरीके से विमान सेवा शुरू करने का लक्ष्य तय किया था। अयोध्या के बाद कंपनी ने चंडीगढ़ से विमान सेवा शुरू करने का फैसला किया है।