फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Five women, two SC and four OBC category people got chance in BJP's district executive.

Chandigarh-Haryana News: भाजपा की हर जिला कार्यकारिणी में पांच महिलाएं, दो एससी व चार ओबीसी वर्ग के लोगों को मौका

विज्ञापन
भाजपा ने सभी 22 जिलाें की कार्यकारिणी घोषित की, 600 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को समायोजित किया गया
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा ने जिला स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर दी है। पार्टी ने बुधवार को 22 जिलों की एक साथ कार्यकारिणी घोषित की। पार्टी ने जिलास्तर पर जातीय और लैंगिग संतुलन का विशेष ध्यान रखा है। हर जिला कार्यकारिणी में कम से कम पांच महिलाओं को स्थान दिया गया है। साथ ही दो एससी वर्ग और चार ओबीसी वर्ग से आने वाले कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया है। इन जिलों में 600 से ज्यादा पदाधिकारी घोषित किए गए हैं। पार्टी ने जिला अध्यक्ष पहले ही घोषित कर दिए थे। इसके बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होनी है, फिर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
हरियाणा में कुल 22 जिले हैं लेकिन भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से पांच नए जिले बनाए हैं। इनमें हांसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद महानगर), गुरुग्राम महानगर, गोहाना और डबवाली का गठन किया था। इस बार पार्टी की कोशिश उन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की थी, जो धरातल पर रहकर अपने बूथ और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पार्टी ने कई दौर की बैठक के बाद इन कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी घोषित किया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा समेत कई नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने के साथ-साथ संगठन के कामकाज में जुटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की योजना के अनुरूप करें काम : बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ, मंडल, शक्ति केंद्र और जिला स्तर के कार्यक्रमों को पार्टी की योजना के अनुसार पूरा करें। कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं जो न केवल जनता की समस्याओं के समाधान करने में आगे रहते हैं बल्कि सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करते हैं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी ने कहा कि सभी पदाधिकारी पीएम मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आधार बनाकर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को नई मजबूती देते हुए विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नई और ऊर्जावान टीम भाजपा को और अधिक मजबूत करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed