{"_id":"68a31c908892ae942508cafd","slug":"five-excellence-centers-of-sports-department-will-be-built-in-universities-sports-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-793654-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एक्सीलेंस सेंटर में निखरेगी खेल प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एक्सीलेंस सेंटर में निखरेगी खेल प्रतिभा
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में खेल विभाग के पांच एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे, हर सेंटर में तीन खेलों की होगी सुविधा
मिशन ओलंपिक: हरियाणा सिविल सचिवालय में सीएम ने मिशन ओलंपिक-2036 को लेकर की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी आगे रहे और मिशन ओलंपिक-2036 में बेहतर प्रदर्शन करें इसको लेकर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के विश्वविद्यालयों में खेल विभाग के 5 एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में मिशन ओलंपिक-2036 के संबंध में खेल विभाग व अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक में खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक एक्सीलेंस सेंटर में तीन प्रकार के खेलों की सुविधा होगी। यानी कुल 15 खेलों का प्रशिक्षण व सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ बैठक करके जल्द काम पूरा करें। सीएम ने राज्य में खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।
स्टेडियम के आधुनिकीकरण व कोचों की उपलब्धता तय होगी
सीएम ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के स्टेडियमों का आधुनिकीकरण करवाएं। साथ ही खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए कोचों की उपलब्धता भी तय करें ताकि कोच की कमी से कोई खिलाड़ी कमजोर न रह जाए। खेल विज्ञान और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को मानकों के तहत मजबूत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस सचिव विनीत गर्ग, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शायन, खेल विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, सीएम के उप प्रधान सचिव यशपाल व खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति अशोक कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।