{"_id":"6717d4aece4bef098c0a3e49","slug":"five-day-holidays-in-haryana-on-diwali-festival-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पांच दिन छुट्टी: त्योहारी सीजन में छुट्टियों की मौज, 30 अक्तूबर को छोटी दिवाली का अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पांच दिन छुट्टी: त्योहारी सीजन में छुट्टियों की मौज, 30 अक्तूबर को छोटी दिवाली का अवकाश
Tue, 22 Oct 2024 10:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:07 PM IST
सार
दिवाली पर हरियाणा में एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे पांच दिन की छुट्टी रहेगी। सरकार की तरफ से छुट्टियों की घोषणा भी कर दी गई है। प्रदेश में 30 अक्तूबर को छोटी दिवाली का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
छुट्टी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पांच दिन छुट्टी रहेगी। त्योहारी सीजन में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए यह राहत की खबर है। प्रदेश के स्कूलों में पांच दिन की छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को लगातार पांच अवकाश मिलेंगे, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को लगातार चार छुट्टियां मिलेंगी।
शिक्षा निदेशालय ने अब छोटी दिवाली के मौके 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित कर दी है। साथ ही 31 अक्टूबर को दिवाली, 1 नवंबर को हरियाणा दिवस और 2 और 3 नवंबर को शनिवार को रविवार के चलते छुट्टी रहेगी। दिवाली के अवकाश को लेकर 31 अक्तूबर या 1 नवंबर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। अब हरियाणा सरकार की तरफ से नए आदेशों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है।
नए आदेश के मुताबिक प्रदेश सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थाओं में 30 अक्तूबर को छोटी दिवाली और 31 अक्तूबर को दिवाली के अवसर पर राजपत्रित अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
परिवार के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान
प्रदेश में पांच दिन की छुट्टी के चलते लोग परिवार के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते है। हालांकि 30 और 31 को देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली है। इस त्योहार को लोग अपने घरों में ही सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन इसके बाद 1,2 और 3 नवंबर को वीकेंड पर लोग फैमिली या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। वहीं वीकेंड पर त्योहारी की थकावट को उतारने के साथ फैमिली टाइम बिता सकते हैं।