फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Firefighters to launch agitation if demands are not met by the 30th.

Chandigarh-Haryana News: तीस तक मांगें न मानी तो आंदोलन पर उतरेंगे दमकल कर्मचारी

विज्ञापन
फोटो संख्या : 54
विज्ञापन

7 से 22 जुलाई तक जिला मुख्यालयों पर होंगी विरोध रैलियां, 6 अगस्त से तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/रोहतक। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने निर्णय लिया है कि 30 जून तक सरकार लंबित मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। 22 जून को सभी दमकल केंद्रों के अधिकारियों के माध्यम से हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा। 1 और 2 जुलाई को सभी मुख्य दमकल केंद्रों पर विरोध सभाएं की जाएंगी। 7 से 22 जुलाई तक जिला मुख्यालयों पर विरोध रैलियां आयोजित करने की योजना है। इसके बाद दमकल कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिनों की हड़ताल पर जाएंगे।
यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव गुलशन भारद्वाज ने रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति तय की। राज्य प्रधान राजेंद्र ने बताया कि दमकल कर्मियों ने 8 अप्रैल से 14 मई तक हड़ताल की थी। हड़ताल को समाप्त कराने के लिए 13 मई को चंडीगढ़ में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर आदि के साथ वार्ता हुई थी। बैठक के दाैरान दमकल कर्मियों की कई लंबित मांगों को पूरा करने के लिए सहमति बनी थी मगर सरकार की ओर से अभी तक लिखित में कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

सीटू के राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने कहा कि सरकार ने फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दमकल कर्मियों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक-एक सदस्य को पक्की नाैकरी देने का वादा किया था। इसी तरह से 1181 पे-रोल दमकल कर्मियों को नियमित करने, सभी कौशल निगम फायर कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा गारंटी देने, सभी तरह के दमकल कर्मचारियों को 5,000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता देने जैसी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। अभी तक यह मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं। बैठक में राज्य वरिष्ठ उप प्रधान राजीव खत्री, कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह, उप प्रधान सत्यवान, सचिव साहून खान, जय प्रकाश, गुरमेल, प्रेस सचिव रिंकू कुमार, सदस्य रामपाल, अमरदीप, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed