{"_id":"69ef6be71d85bf3091052138","slug":"fire-brigade-personnel-to-begin-phased-hunger-strike-from-today-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1005620-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: दमकल कर्मचारी आज से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: दमकल कर्मचारी आज से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे
विज्ञापन
कर्मचारी 85 विधायकों को साैंप चुके हैं मांग पत्र, मंत्री के बयान पर जताया आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मांगों को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी प्रदेश में मंगलवार की सुबह 9 बजे से 103 दमकल केंद्रों पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे। यूनियन की ओर से लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए करीब 85 विधायकों को मांगपत्र साैंपे जा चुके हैं। कर्मचारी संगठनों ने राजस्व मंत्री के बयान पर आक्रोश जताते हुए उन पर हड़ताल को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 20वें दिन भी जारी रही।
हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ व नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजिन्दर सिनद और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने संयुक्त बयान में कहा कि राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने दकमल कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर दिए बयान में हड़ताल को बेअसर बताया है और नियमित आग बुझाने जैसे कार्य जारी होने की बात कही है। शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद में आग बुझाने के दाैरान दो दमकल कर्मियों की माैत हो गई थी उन्हें उचित मुआवजा और शहीद का दर्जा देने का सरकार निर्णय नहीं कर सकी है। कहा कि प्रदेश के 103 दमकल केंद्रों पर कुल 3158 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में 2208 कर्मियों में से कुल 568 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। अभी 1648 दमकल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कहा कि सरकार निकाय कर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगे को पूरा नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।