Female Teacher Murder: शिक्षिका की हत्या के मामले में नया अपडेट... गला रेतकर किया था 19 साल की टीचर का कत्ल
भिवानी में निजी स्कूल की शिक्षिका की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। 2014 बैच के सुमित कुमार भिवानी के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
विस्तार
साथ ही, लोहारू एसएचओ अशोक, एएसआई शकुंतला, ईएसआई अनूप, कांस्टेबल पवन और एसपीओ धर्मेंद्र को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था किसी भी कीमत पर नहीं बिगड़ने दी जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा ही सरकार की पहली प्राथमिकता है।
दो दिन से लापता टीचर की गला रेतकर हत्या
भिवानी के लोहारू क्षेत्र के गांव सिंघानी में बुधवार सुबह नहर के पास दो दिन से लापता 19 वर्षीय निजी स्कूल की शिक्षिका का शव मिला है। शिक्षिका की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।
शिक्षिका पिछले कुछ महीनों से सिंघानी के एक प्ले स्कूल में पढ़ाती थीं। 11 अगस्त को वह रोजाना की तरह स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकली थीं लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचीं।
बुधवार सुबह जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद थे। इसी दौरान एक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से मक्खियां भड़क गईं और सरपंच संजीत कुमार सहित कई लोगों को काट लिया। सभी को सिंघानी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के घरों पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा- सीएम
शिक्षका हत्याकांड पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा हूं कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा क्योंकि प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल देना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने का अधिकार नहीं है, आने वाले समय में हम और सख्त फैसले लेंगे। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के घरों पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।
#WATCH | Chandigarh: On the Bhiwani teacher murder case, Haryana CM Nayab Saini says, "I am saying from the beginning that there will be no compromise on law and order because it is the responsibility of our government to provide a safe environment to the people of the state. No… pic.twitter.com/qsCVsqnNo5