फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Fee reimbursement amount of Rs 72.07 lakh released under Chirag Scheme

Chandigarh-Haryana News: चिराग योजना के तहत 72.07 लाख रुपये शुल्क प्रतिपूर्ति राशि जारी

विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल संघ ने उठाए सवाल, कहा- कई स्कूलों और बच्चों को कर दिया है सूची से बाहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चिराग योजना सत्र 2025-26 के तहत कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक छह माह की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि 72 लाख 7 हजार 464 रुपये जारी कर दी गई है। यह राशि प्रदेश के 213 स्कूलों में पढ़ रहे 1418 विद्यार्थियों के लिए जारी की गई है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सत्यापन कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उधर, प्राइवेट स्कूल संघ ने इस प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू का कहना है कि चिराग योजना के तहत वर्षों से पढ़ा रहे कई स्कूलों और गरीब बच्चों के नाम सूची से गायब हैं जबकि इन स्कूलों ने सत्र 2025-26 के लिए सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए थे। इसके बावजूद उन्हें सूची से बाहर रखना शिक्षा विभाग की बड़ी चूक है।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय महासचिव पवन राणा व रणधीर पूनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय धतरवाल, अशोक कुमार और कुलदीप यादव ने कहा कि जिन स्कूलों और बच्चों को वंचित किया गया है उनके नाम तुरंत सूची में जोड़कर भुगतान जारी किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और विभागीय अधिकारियों का राशि जारी करने पर आभार भी जताया। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी विभाग की लापरवाही से कई स्कूलों के एमआईएस पोर्टल बंद कर दिए गए जिससे बच्चों के दाखिले प्रभावित हुए। संघ ने मांग की है कि ऐसे सभी स्कूलों के पोर्टल तुरंत खोले जाएं और 134-ए का बकाया भुगतान भी जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed