फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Faulty machines and equipment will be removed from government hospitals

Chandigarh-Haryana News: सरकारी अस्पतालों से हटाई जाएंगी खराब मशीनें और उपकरण

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में खराब उपकरणों व मशीनों के कारण अब मरीजों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। मरीजों की दिक्कतें बढ़ाने वाले ऐसे खराब उपकरणों को अस्पतालों से जल्द हटाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सरकारी अस्पतालों में इस तरह की खराब मशीनों व उपकरणों की पहचान उन्हें तत्काल प्रभाव से बदलने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

मंत्री राव ने कहा कि प्रदेशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में मशीनी उपकरणों की परख करके ब्योरा तैयार किया जाए। मशीनों में अचानक गड़बड़ी आने से मरीज और तीमारदार दोनों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसलिए इस तरह के सभी उपकरण की जांच करके ठीक होने वाले उपकरणों की मरम्मत कराई जाए, जो बार-बार खराब हो रहे हैं, उन्हें बदला जाए।
विज्ञापन


कोविड व डेंगू को लेकर अलर्ट रहे विभाग
मंत्री राव ने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में वृद्धि नहीं होना भी स्वास्थ्य विभाग की सजगता का प्रमाण है। लेकिन इसके बावजूद किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए। संदिग्ध मरीजों की नियमित जांच और संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर व स्टाफ अलर्ट रहें। मंत्री ने कहा कि मानसून आ चुका है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए। अस्पताल आने वाले लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed