फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   farmers tractor march in haryana panipat ambala

Farmers Tractor March: मांगों के समर्थन में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Mon, 16 Dec 2024 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 04:13 PM IST
सार

मनोज जागलान ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलन के चलते खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है। सरकार गहरी नींद में सो रही है।

विज्ञापन
farmers tractor march in haryana panipat ambala
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : संवाद

विस्तार

मांगों के लिए किसानों ने सोमवार को हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकाला। पानीपत में भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग ने इसराना में ट्रैक्टर मार्च निकाला। पानीपत-गोहाना रोड पर डाहर टोल से मार्च निकाला गया। 
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए थे। भारतीय किसान युवा यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। मनोज जागलान ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलन के चलते खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है। सरकार गहरी नींद में सो रही है। किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन और सरकार के विरोध में किसान संगठन ने ट्रैक्टर मार्च निकाला है। इसके बाद इसराना एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


वहीं अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। यह ट्रैक्टर मार्च अंबाला की अनाज मंडी से शुरू होकर मानव चौक, अग्रसेन चौक, पॉलिटेक्निक चौक से होते हुए कालका चौक के रास्ते जंगली की तरफ से सिविल चौक और फिर नई अनाज मंडी पर समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि हमारी सिर्फ कुछ ही मांगें हैं जो जायज है लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी तरफ कोई गौर नहीं किया है जिसमें एमएसपी मुख्य मांग है। किसान नेताओं का कहना है कि उनके राष्ट्रीय नेता डल्लेवाल को कुछ होता है तो राष्ट्रीय स्तर पर चार गुना शक्ति के साथ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed