फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Executive Engineer of Panipat Municipal Corporation Gopal Kalawat suspended

Haryana: पानीपत नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गिरी गाज, गोपाल कलावत को तुरंत प्रभाव से किया सस्पेंड

Wed, 22 Jan 2025 06:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 22 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गाज गिरी है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कलावत को विभाग की तरफ से तुरंत प्रभाव से किया निलंबित किया गया है। बुधवार शाम को यह आदेश जारी हुए हैं। 

विज्ञापन
Executive Engineer of Panipat Municipal Corporation Gopal Kalawat suspended
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा के पानीपत नगर निगम के अधिकारी पर गाज गिरी है। पानीपत नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कलावत को निलंबित कर दिया गया है। कलावत को सस्पेंड किए जाने के आदेश बुधवार शाम को जारी हुए हैं। अर्बन लोकल बॉडी डिपार्टमेंट की तरफ से जारी आदेश में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कलावत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के लिए कहा गया है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उन्हें चंडीगढ़ मुख्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत को गुरुग्राम के एक मामले में निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय चंडीगढ़ अटैच किया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एसीएस ने बुधवार को यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि वे इससे पहले गुरुग्राम नगर निगम में थे। यहां उनका एक मामला विचाराधीन था। उन पर इस मामले पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले ही शहर के सौंपे थे काम 
निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने तीन दिन पहले चारों एक्सईएन को नए सिरे से कार्य सौंपे थे। एक्सईएन गोपाल कलावत को शहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्ड और यहां के विकास कार्य की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed