फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Entrepreneurs are fleeing from the state due to wrong policies of BJP: Hooda

भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश से उद्यमी कर रहे पलायन : हुड्डा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही और रोजगार सृजन नहीं हो रहा है। प्रदेश से उद्यमी पलायन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने बयान जारी कर कहा कि पहले नोटबंदी और फिर कोरोना के बाद से ही मध्यम और छोटे उद्यमी उबर नहीं सके। प्रदेश सरकार ने भी इन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं दी। हुड्डा ने यमुना नगर के प्लाईवुड उद्योग का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां से यह उद्योग उत्तर प्रदेश की तरफ पलायन कर रहा है। वर्ष 2017 के आंकड़े बताते हुए दावा किया कि 380 में से केवल 160 यूनिट ही शेष बची हैं। नया निवेश भाजपा सरकार नहीं ला पा रही, इसलिए फरीदाबाद और गुरुग्राम के उद्योग उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जा रहे हैं। पंचकूला से भी उद्यमी हिमाचल की तरफ रुख कर रहे हैं।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में कई नई औद्योगिक इकाइयां शुरू हुईं थीं। रेल कोच फैक्टरी, महम हवाई अड्डा भी मंजूर कराया, लेकिन भाजपा सरकार कोई नई परियोजना नहीं ला सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed