{"_id":"6a363472847f82d81403a2c1","slug":"enthusiasm-among-candidates-regarding-cet-group-d-recruitment-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीईटी ग्रुप-डी भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह, एक दिन में 50 हजार से अधिक पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीईटी ग्रुप-डी भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह, एक दिन में 50 हजार से अधिक पंजीकरण
Sat, 20 Jun 2026 12:04 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:04 PM IST
सार
हिम्मत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
सीईटी एग्जाम का आवेदन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की CET ग्रुप-डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि एक ही दिन में 50,146 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 10,646 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन पूरी तरह भरकर अंतिम रूप से सबमिट भी कर दिया है।
विज्ञापन
चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना आवेदन खुद भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
हिम्मत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है और हर कदम पर अभ्यर्थियों के साथ खड़ा है। बड़ी संख्या में हो रहे पंजीकरण को उन्होंने युवाओं के उत्साह और भरोसे का प्रतीक बताया।
विज्ञापन