फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Elephants and tigers will get permanent shelter in Kalesar

Chandigarh-Haryana News: हाथियों और बाघों को कलेसर में मिलेगा स्थायी बसेरा

विज्ञापन
- देहरादून के राजश्री नेशनल पार्क से हिमाचल के सिंबलवाडा सेंचुरी होकर कलेसर पहुंच रहे हाथियों के झुंड और बाघ
विज्ञापन



- कलेसर सेंचुरी को हाथियों व बाघ के लिए अनुकूल जगह मान रहा वन विभाग

कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। यमुनानगर स्थित कलेसर सेंचुरी व नेशनल पार्क में हाथियों और बाघों को स्थायी तौर पर बसाने की तैयारी वन विभाग कर रहा है। इसका मुख्य कारण पिछले कुछ समय से हाथियों और बाघों का कलेसर सेंचुरी और नेशनल पार्क में आवागमन है। देहरादून के राजश्री नेशनल पार्क से आए हाथियों के झुंड और बाघ कलेसर सेंचुरी और नेशनल पार्क में 10 दिन से एक माह तक रह चुके हैं। बाद में वह लौट भी जाते हैं। वन विभाग की तरफ से माना जा रहा है कि कलेसर हाथियों और बाघों के लिए अनुकूल जगह है, यहां पर इनका स्थायी निवास बनाया जा सकता है।


इन रास्ते से आ रहे बाघ व हाथियों के झुंड
देहरादून के राजश्री नेशनल पार्क से चलकर हिमाचल के सिंबलवाडा सेंचुरी होकर कलेसर नेशनल पार्क में हाथियों के झुंड और बाघ पहुंच रहे हैं। पिछले एक साल में कई बार इन्हें कलेसर में देखा गया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें भी विभाग के पास लगातार आ रही हैं। किस तरह कलेसर में आकर वहां की सुविधाओं का हाथी लुफ्त उठाते हैं, यह इन फुटेज और तस्वीरों में देखा जा सकता है।
विज्ञापन


अतिथि की तरह स्वागत करता है वन विभाग
कलेसर के सेंचुरी और नेशनल पार्क में आने वाले हाथियों के झुंड और बाघों के आगमन पर वन विभाग की तरफ से अतिथियों वाली व्यवस्था की जाती है। इनके लिए 15 से 20 किलोमीटर का क्षेत्र निर्धारित किया जाता है। इनके रहने वाले क्षेत्र में पानी की व्यवस्ता भी की जाती है। स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, उनकी गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के साथ पल-पल की खबर विभाग के अधिकारी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कलेसर सेंचुरी 13 हजार हेक्टेयर में फैला है।
- नेशनल पार्क साढ़े 11 हजार हेक्टेयर में फैला है।
- अभी इनमें लैपर्ड, हिरण, सांभर सहित अन्य जानवर स्थायी निवास करते हैं।
कोट ....
कलेसर सेंचुरी और नेशनल पार्क में अक्सर देहरादून के राजश्री नेशनल पार्क से आए हाथी और बाघ देखने को मिलते हैं। इनके लिए कलेसर अनुकूल माना जा रहा है। हाथियों और बाघों को कलेसर में स्थायी तौर पर रखने की व्यवस्था को लेकर तैयारी चल रही है।

विवेक सक्सेना, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन्य प्राणी वार्डन, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed