{"_id":"6abbc2408e273257cf0977e9","slug":"electricity-officials-will-attend-the-energy-ministers-public-grievance-hearing-every-thursday-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1136467-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ऊर्जा मंत्री के जनता दरबार में हर वीरवार पहुंचेंगे बिजली अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ऊर्जा मंत्री के जनता दरबार में हर वीरवार पहुंचेंगे बिजली अफसर
विज्ञापन
- शिकायतों से जुड़ी तथ्यात्मक जानकारी व समाधान की कार्रवाई के बारे में रखेंगे पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की ओर से अंबाला में हर वीरवार लगाए जा रहे जनता दरबार में अब बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की भी नियमित मौजूदगी रहेगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने इसके लिए अधिकारियों की साप्ताहिक ड्यूटी तय कर दी है। इसका मकसद यह है कि बिजली से जुड़ी शिकायतों पर मौके पर ही तथ्यात्मक जानकारी और समाधान की कार्रवाई बताई जा सके।
चंडीगढ़ में जारी ऊर्जा मंत्री के आदेशानुसार पहले और चौथे वीरवार यूएचबीवीएन के मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) पंचकूला मौजूद रहेंगे। दूसरे वीरवार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) दिल्ली और तीसरे वीरवार यूएचबीवीएन के मुख्य अभियंता (पीडी एंड सी), पंचकूला की ड्यूटी रहेगी। यदि महीने में पांचवां वीरवार आता है तो यूएचबीवीएन के मुख्य अभियंता (एमएम), पंचकूला जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे।
निगम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्रीय कार्यालयों और संबंधित शाखाओं से शिकायतों की पूरी जानकारी लेकर आएं। जिस शिकायत में तत्काल हस्तक्षेप जरूरी हो, उस पर प्राथमिकता से कार्रवाई करनी होगी। जनता दरबार में मंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों को दर्ज करने, संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और तय समय में अनुपालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारी की होगी। अनुपालन की नियमित निगरानी कर जरूरत पड़ने पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देनी होगी।