{"_id":"6a202a26397ca2ca7e0c99f7","slug":"electricity-employees-are-expected-to-receive-risk-allowance-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1036191-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बिजली कर्मचारियों को जोखिम भत्ता मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बिजली कर्मचारियों को जोखिम भत्ता मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
- बिजली निगमों ने प्रस्ताव मुख्यालय भेजा, हजारों कर्मचारियों को मिल सकता है लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की बिजली कंपनियों डीएचबीवीएन, यूएचबीवीएन, एचवीपीएनएल और एचपीजीसीएल में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से उठ रही जोखिम भत्ते (हैजार्ड अलाउंस) की मांग अब मुख्यालय तक पहुंच गई है। बिजली निगमों ने कर्मचारियों की इस मांग का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
बिजली कर्मचारी काफी समय से प्रति माह 5,000 रुपये जोखिम भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। यह मांग स्वीकार होने पर प्रदेश की चारों बिजली कंपनियों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिल सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि वे हाई वोल्टेज और लो वोल्टेज लाइनों, ट्रांसफार्मरों, सब-स्टेशनों और अन्य विद्युत उपकरणों पर काम करते हैं जहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। तेज गर्मी, सर्दी, बारिश और आंधी-तूफान जैसी परिस्थितियों में भी वे निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए ड्यूटी करते हैं इसलिए उन्हें जोखिम भत्ता मिलना चाहिए।