फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Efforts are underway to establish a Sports Centre of Excellence in every district.

Chandigarh-Haryana News: हर जिले में स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए हर जिले में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी निदेशालय स्तर पर शुरू हो गई है। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है कि वे अपने-अपने जिलों में तय स्कूलों का निरीक्षण करें और वहां उपलब्ध सुविधाओं, जरूरतों और सुधार के सुझावों की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर भेजें।

योजना के अनुसार हर जिले में एक या एक से अधिक स्कूलों को किसी खास खेल के लिए चुना गया है। कहीं बैडमिंटन और टेबल टेनिस के लिए हॉल बनाया जाएगा तो कहीं वॉलीबाल, कबड्डी, फुटबाल, बॉक्सिंग या स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कई जगह मल्टीपर्पज हॉल बनाए जाएंगे जहां एक साथ कई खेलों का अभ्यास हो सकेगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय दहिया के मुताबिक इस पहल का मकसद है कि बच्चों को अपने ही जिले में बेहतर खेल प्रशिक्षण मिले और उन्हें आगे बढ़ने के ज्यादा मौके मिल सकें। इससे स्कूल स्तर पर ही खेल प्रतिभा की पहचान होगी और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed