फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Education department's instructions on mid-day meal embezzlement, cooperate in CBI investigation, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: मिड-डे मील गबन में शिक्षा विभाग के निर्देश, सीबीआई जांच में करें सहयोग

विज्ञापन
-सीबीआई ने स्कूलों से नामांकन संख्या, ग्रांट रजिस्टर, ट्रेजरी रिकॉर्ड, इंसेंटिव, कैशबुक सहित रिकॉर्ड जब्त किया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वर्ष 2014 से 2016 के बीच प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कथित दाखिला और मिड-डे मील गबन मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम एक्शन में आ गई है। शिक्षा विभाग की तरफ से संदेह के घेरे में आने वाले, नोटिस प्राप्त करने वाले विभागीय स्टॉफ को शिक्षा निदेशालय की तरफ से बाकायदा संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य, हेडमास्टर को पत्र भी जारी किया गया है। सीबीआई की टीम जून 2025 में स्कूलों में होने वाले नामांकन संख्या, ग्रांट रजिस्टर, ट्रेजरी रिकॉर्ड, इंसेंटिव, कैशबुक, वर्दी व स्टेशनरी का ब्योरा जब्त करने के बाद कर्मचारियों को पहचान कर नोटिस कर जांच में शामिल कर रही है। साल 2016 में यह मामला उजागर हुआ था। उस समय स्कूलों में 22 लाख बच्चों का नामांकन दिखाया गया था जबकि कुल संख्या 18 लाख निकली थी। आरोप है कि सरकारी योजनाओं के फंड गबन करने के लिए चार लाख बच्चों का फर्जी नामांकन दिखाया गया था। 2019 से हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed