फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Documents will now be verified for job security.

Chandigarh-Haryana News: नाैकरी की सुरक्षा के लिए अब दस्तावेजों की होगी जांच

विज्ञापन
श्रम विभाग ने पंचकूला और अंबाला के कर्मचारियों का रिकॉर्ड तलब किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अनुबंध आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा का मामला अब पोर्टल से निकलकर दस्तावेजों की जांच तक पहुंच गया है। श्रम विभाग ने पंचकूला और अंबाला के उन कर्मचारियों का रिकॉर्ड तलब किया है जिनका डाटा सेवा सुरक्षा के लिए जॉब सिक्योरिटी पोर्टल पर सत्यापित किया जा चुका है।

सेवा सुरक्षा के दावे में कम से कम पांच साल की सेवा का प्रमाण अहम रहेगा। इसके लिए स्वीकृति आदेश या वेतन पर्चियां मांगी हैं। साथ ही जुलाई 2024 में अर्जित और अगस्त 2024 में भुगतान किए गए वेतन की पर्ची भी मांगी गई है। इससे कर्मचारी की सेवा अवधि और विभाग में काम करने का रिकॉर्ड जांचा जाएगा। इसके अलावा जन्मतिथि का प्रमाण, फोटो, आधार, पैन, परिवार पहचान पत्र, हरियाणा कौशल रोजगार निगम का नियुक्ति पत्र और श्रम विभाग में पहली नियुक्ति का पत्र देना होगा। विभाग और निगम से जारी अनुभव प्रमाणपत्र भी मांगा गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को संबंधित दस्तावेजों के साथ 29 सितंबर को दोपहर तीन बजे मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अब दस्तावेज तय करेंगे कि सेवा सुरक्षा के दावे को आगे बढ़ाया जा सकता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed