फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Doctors on strike, CM says, resolve the issue through talks, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: डॉक्टर हड़ताल पर, सीएम बोले-वार्ता से सुलझाएं मामला

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को राज्य के सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर दो दिन की हड़ताल पर चले गए। इससे कई जिलों में ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं पर असर पड़ा। कुछ जिलों में हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं रहा। एसोसिएशन का दावा है कि राज्य के करीब तीन हजार डॉक्टरों ने दो दिन का सामूहिक अवकाश किया है जबकि सरकार के अनुसार डॉक्टरों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है जिससे मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं आई। ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी जाती है। पहले भी डॉक्टरों की कई मांगें सरकार ने पूरी की हैं। वर्तमान में हमारे मंत्री और अधिकारी उनसे बातचीत कर रहे हैं। उनकी सभी बातों को सुना जाएगा। बातचीत का रास्ता खुला है। सरकार ने सख्त रवैया भी अपनाना शुरू कर दिया है। यमुनानगर में सीएमओ ने 66 डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 16 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कियाहै। ओपीडी चलाने के लिए मुलाना से 19 और ईएसआई अस्पताल से सात डॉक्टरों को बुलाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed