{"_id":"68d3075a929cbd50db0f067b","slug":"discussion-on-the-interests-of-electricity-consumers-in-panchkula-todaydiscussion-on-the-interests-of-electricity-consumers-in-panchkula-today-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-826801-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बिजली उपभोक्ताओं के हितों पर पंचकूला में मंथन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बिजली उपभोक्ताओं के हितों पर पंचकूला में मंथन आज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की राज्य सलाहकार समिति की बुधवार को पंचकूला में होने वाली बैठक में बिजली उपभोक्ताओं के हितों पर मंथन होगा। बैठक की अध्यक्षता आयोग के चेयरमैन नन्द लाल शर्मा करेंगे। बैठक में बिजली वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशक (एमडी), उद्योग, कृषि क्षेत्र और उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस बैठक में आम उपभोक्ताओं से सीधे जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। इनमें उपभोक्ता शिकायतों का समाधान, बिजली बिलों में पारदर्शिता, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधार और नवीकरणीय ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) को बढ़ावा देना शामिल है। साथ ही थर्मल प्लांटों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के प्रबंधन पर भी चर्चा होगी।
आयोग का कहना है कि समिति की सिफारिशें आने वाले आदेशों और नीतियों को और अधिक उपभोक्ता हितैषी बनाएंगी। आयोग मानता है कि इस तरह की बैठकें उपभोक्ताओं और सरकार के बीच संवाद का मजबूत माध्यम हैं। बैठक का मकसद यह देखना है कि आम जनता को बेहतर और भरोसेमंद बिजली मिले। उनकी शिकायतों का समय पर समाधान हो और बिजली व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी बने।