{"_id":"6849e0579f36c32b9b04b4c7","slug":"discussed-the-welfare-of-scheduled-castes-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-734956-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अनुसूचित जातियों के कल्याण के बारे में चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अनुसूचित जातियों के कल्याण के बारे में चर्चा की
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने बुधवार को चंडीगढ़ का दौरा किया। इस दौरान संसदीय समिति ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत हरियाणा सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अनुसूचित जातियों की सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति के बारे में चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए चलाई की जा रही विभिन्न केंद्र व राज्य की योजनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा, संसदीय समिति की ओर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामलों पर चर्चा की। इस दौरान समिति के अन्य सदस्यों में अनिल फिरोजिया, डॉ. मल्लू रवि, प्रतिमा मंडल, अरुण कुमार, एडवोकेट चंद्र शेखर, अल्फ्रेड कन्नगनी एस. आर्थर, देवेंद्र प्रताप सिंह, मिथलेश कुमार, फूलो देवी नेताम व जगन्नाथ मौजूद रहे।