फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dhanteras today, gold and silver trade estimated more than one thousand crore in Haryana

धनतेरस आज: हल्के आभूषणों की बढ़ी मांग, हरियाणा में एक हजार करोड़ से ज्यादा सोने-चांदी का व्यापार अनुमानित

Tue, 29 Oct 2024 08:21 AM IST
नवीन दलाल कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Oct 2024 08:21 AM IST
सार

हरियाणा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के मुताबिक बाजार में हल्के आभूषणों की बिक्री खूब हो रही है। पिछली बार की तरह सोना-चांदी के आभूषणों की बिक्री में रौनक नहीं आई है। उसका सीधा-सीधा असर सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Dhanteras today, gold and silver trade estimated more than one thousand crore in Haryana
धनतेरस - फोटो : Instagram

विस्तार

देशभर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन नए बर्तन, सोना चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार सराफा बाजार में सोना-चांदी में भारी उछाल का असर आभूषणों के दुकानों पर दिखने लगा हैं। बाजार में सोने के दाम में उछाल होने के चलते भारी आभूषणों की जगह हल्के आभूषणों की मांग ज्यादा हैं। हरियाणा में धनतेरस पर सराफा बाजार में एक हजार करोड़ रुपये का व्यापार अनुमानित है। राज्य के सराफा व्यापारी मंगलवार और बुधवार दो दिन तक धनतेरस मानकर व्यापार कर रहे है।

विज्ञापन


हरियाणा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के मुताबिक इस धनतेरस पर सोने-चांदी की बिक्री कम होनी तय है, हालांकि आभूषणों के दाम और कारीगरी बढ़ने की वजह से कुल व्यापार की कीमत में उछाल स्वाभाविक हैं। अनुमानित एक हजार करोड़ के व्यापार में 60 फीसदी सोना और 40 फीसदी चांदी की बिक्री होनी मानी जा रही है। सराफा बाजार में सबसे ज्यादा सोने के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और चांदी के सिक्कों की मांग हैं।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के मुताबिक बाजार में हल्के आभूषणों की बिक्री खूब हो रही है। पिछली बार की तरह सोना-चांदी के आभूषणों की बिक्री में रौनक नहीं आई है। उसका सीधा-सीधा असर सामने आ रहा है। हरियाणा में पिछली बार धनतेरस और दीपावली पर सराफा बाजार में 700 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ था। जबकि इस बार धनतेरस व दीपावली पर एक हजार करोड़ से ज्यादा का व्यापार अनुमानित है। इसकी प्रमुख वजह सोने-चांदी के दाम में भारी उछाल हैं। पिछली बार धनतेरस पर सोने का दाम 55 हजार से 58 हजार रुपये तोला था, जबकि चांदी 50 हजार रुपये किलो थी। इस बार धनतेरस पर सोने का दाम 78 से 80 हजार रुपये तोला पहुंच गया है, जबकि चांदी एक लाख एक हजार रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में सोने के आभूषणों की बिक्री ज्यादा
हरियाणा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के मुताबिक राज्य के सात जिलों में सबसे ज्यादा सोने के आभूषणों की बिक्री होती है। इसमें गुरुग्राम, अंबाला, पानीपत, हिसार, सिरसा, फरीदाबाद और भिवानी हैं। वहीं, मेवात, झज्जर, नारनौल और महेंद्रगढ़ जिलों में चांदी की बिक्री ज्यादा होती हैं। हरियाणा अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने बताया कि होलमार्क के कारण ग्राहक में सोने और सुनार पर भरोसा और भी पक्का हुआ है। ग्राहकों को आभूषणों पर ज्यादा से ज्यादा छूट मिलने के प्रलोभन से बचना चाहिए। जहां ज्यादा छूट वहां ज्यादा लूट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed