फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Despite three instructions, the data of children for free dress is not updated.

Chandigarh-Haryana News: तीन बार निर्देशों के बावजूद निशुल्क ड्रेस के लिए बच्चों का डाटा अपडेट नहीं

विज्ञापन
महानिदेशक मौलिक शिक्षा ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेशभर में पहली से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी योजना का लाभ देने के लिए अभी तक विद्यार्थियों का डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है। अब एक सप्ताह के अंदर विद्यार्थियों की पूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करने के साथ ही उनके बैंक खाते खुलवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके लिए उन्हें विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क करना होगा। इस संबंध में महानिदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा की ओर से राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।


इससे पहले निशुल्क ड्रेस के लिए विद्यार्थियों की जानकारी अपलोड करने के निर्देश 27 अक्तूबर, तीन नवंबर व एक दिसंबर को जारी किए गए थे। पोर्टल पर विद्यार्थियों के बैंक खाते, बैंक का नाम, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी पूर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त जिन विद्यार्थियों का डाटा पूर्ण होने के बावजूद वर्दी की राशि उनके खातों में नहीं पहुंची तो उनके खातों से संबंधित गड़बड़ियां भी दूर करवानी है। जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते नहीं है उनके तत्काल प्रभाव से खाते खुलवाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed