फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Dengue has knocked in the state but vehicle mounted fogging machines are not available in the bodies

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में डेंगू की दस्तक लेकिन निकायों में व्हीकल माउंटेड फाॅगिंग मशीनें पूरी नहीं

विज्ञापन
अरुण शर्मा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में डेंगू दस्तक दे चुका है। डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य और शहरी स्थानीय निकाय विभाग मिलकर फाॅगिंग का अभियान चलाएंगे, लेकिन फाॅगिंग को लेकर अभी भी इंतजाम अूधरे हैं।
दरअसल प्रदेश की 89 निकाय संस्थाओं में हाथ से संचालित होने वाली फाॅगिंग मशीनें तो हैं, लेकिन बड़े क्षेत्रों में फाॅगिंग के लिए वाहनों पर रखकर स्वचालित मशीनों (व्हीकल माउंटेड फाॅगिंग मशीन) का भारी कमी है। प्रदेश में इनकी संख्या केवल 29 है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के ब्योरे के अनुसार प्रदेश के 11 नगर निगमों के अलावा नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के 1487 वार्डों में हाथ से संचालित फाॅगिंग मशीनों की संख्या करीब 397 हैं।
विज्ञापन

इनमें नगर परिषद अंबाला में सर्वाधिक 31, करनाल नगर निगम में 21, पंचकूला के कालका में 11, पंचकूला नगर निगम में 16 और बहादुरगढ़ नगर पालिका में 10, गुरुग्राम नगर निगम में 42 औरयमुनानगर में 12 मशीनें हैं। प्रदेश में डेंगू को लेकर बात करें तो 30 जून तक 62 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed