{"_id":"6956726f77643bd80708b958","slug":"decision-on-22nd-regarding-reservation-of-chairperson-posts-in-four-bodies-including-rewari-municipal-council-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-911931-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: रेवाड़ी नगर परिषद सहित चार निकायों में अध्यक्ष पदों के आरक्षण पर 22 को फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: रेवाड़ी नगर परिषद सहित चार निकायों में अध्यक्ष पदों के आरक्षण पर 22 को फैसला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के 7 निकायों में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर 22 जनवरी को निर्णय होगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पंचकूला स्थित निदेशालय में होने वाली बैठक में आरक्षण के लिए ड्राॅ ऑफ लाॅट होगा।
रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा रोहतक जिले की सांपला नगर पालिका व उकलाना नगर पालिका का कार्यकाल इसी सप्ताह समाप्त हो रहा है। रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा नगर पालिका का जून माह में कार्यकाल समाप्त होगा। इन चारों निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए महानिदेशक कार्यालय में 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे बैठक होगी। बैठक में ड्राॅ ऑफ लाॅट से आरक्षण तय होगा। पंचकूला नगर निगम में वार्डबंदी का कार्य अंतिम चरण में हैं। सोनीपत और अंबाला नगर निगमों में वार्डबंदी का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही तीनों नगर निगमों के मेयर पदों के आरक्षण के लिए भी ड्राॅ ऑफ लाॅट होने के आसार हैं।