{"_id":"6833748d68ad3fe06e0c5e70","slug":"decision-of-caste-census-is-a-historic-step-chief-minister-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-719790-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिगत जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिगत जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री
विज्ञापन
फोटो संख्या : 84
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जातिगत जनगणना कराने के निर्णय को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में अभूतपूर्व कदम है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक में ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सेना के पराक्रम की प्रशंसा की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और निर्णय को लेकर कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मंत्र इस निर्णय में जीवंत रूप से प्रकट हुआ है। जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि यह कदम वंचित समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को समझने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर अपनी उदारता और दूरदर्शिता का परिचय दिया। कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केवल राजनीति की, जिसके कारण समाज के वंचित वर्गों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया।