फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Deadline for Pakistani citizens to leave Haryana ends

पाकिस्तानियों का टाइम खत्म: पाक नागरिकों को हरियाणा छोड़ने की समयसीमा पूरी, अब कार्रवाई, 27 को क्यों मिली राहत

Mon, 28 Apr 2025 08:07 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Apr 2025 08:07 AM IST
सार

हरियाणा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश और देश छोड़ने की डेडलाइन अब खत्म हो गई है। ऐसे में अब जो भी पाकिस्तानी प्रदेश में रहता मिलेगा उसके खिलाफ सरकार एक्शन लेगी। 

विज्ञापन
Deadline for Pakistani citizens to leave Haryana ends
पाकिस्तानी नागरिक - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर अपने मुल्क लौटने का सख्त आदेश है। हरियाणा में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश छोड़ने की समयावधि रविवार को खत्म हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से दो दिन में तीन बार पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया जा चुका है। अब सरकार प्रदेश में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को राहत मिल सकती है। मेडिकल वीजा पर प्रदेश में इलाज करा रहे पाकिस्तानी नागरिकों को राज्य से बाहर जाने के लिए 29 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार कई पहलुओं पर खुफिया विभाग, एजेंसियां और राज्य पुलिस पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने पर काम कर रही है। इसी कारण सरकार की तरफ से राज्य में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों और अल्टीमेटम के बाद प्रदेश से बाहर भेजने वालों की कोई स्पष्ट संख्या भी नहीं उजागर की जा रही है।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले में पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों के करीब 27 लोग रहे हैं। ये लोग 2006 में आकर बसे थे। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि ये लोग नागरिकता संशोधन कानून के तहत भारत में रह रहे हैं। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक इन्हें पाकिस्तान नहीं भेजा जा रहा है। वहीं हिसार के बालसमंद में आठ महीने से रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदू परिवार को 24 अप्रैल को दिल्ली में शिफ्ट कर दिया गया था। इस परिवार में कुल 15 लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed