फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   De-addiction centres will be inspected during Seva Paksha: Bedi, Haryana News

सेवा पखवाड़े में नशा मुक्ति केंद्रों का होगा निरीक्षण : बेदी

विज्ञापन
मंत्री बोले-जो कमियां मिलेगी, उसे किया जाएगा, जरूरत पड़ने पर नए केंद्र खोले जाएंगे
विज्ञापन

अंतरराज्यीय शादियों के नाम पर शगुन योजना हड़पने वालों की होगी जांच



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण ने सेवा पखवाड़ा मनाने की मजबूती से तैयारी की है। विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया, बैठक में अधिकारियों से प्रदेश में चल रहे ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि प्रदेश में 93 नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा-सेवा पखवाड़े के दौरान नशा मुक्ति केंद्र की हालातों का जायजा लिया जाएगा और जो कमियां होगी उन्हें ठीक किया जाएगा। इसके अलावा जरूरत पड़ी तो नए केंद्र खोलने पर भी विचार किया जाएगा। मंत्री ने पेंशन वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी भी स्तर पर गलत पेंशन जारी हुई है तो उसकी रिकवरी की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। बैठक में यूडीआईडी कार्ड की प्रगति बारे भी रिपोर्ट पेश की गई। कैबिनेट मंत्री ने विवाह शगुन योजना का ब्योरा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि उन मामलों की जांच की जाएगी जिनमें अंतरराज्यीय शादियों के नाम पर गलत तरीके से लाभ लिया गया है। उन्होंने कहा-सामाजिक अधिकारिता विभाग अब हर साल किसी महापुरुष की जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री से मंजूरी ली जाएगी।





वन टाइम सेटलमेंट लाने की तैयारी



कृष्ण बेदी ने बताया, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की लोन स्कीम में पहले 10 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। साथ ही किसी कारण से जो लोन नहीं भर पा रहे ऐसे बकायेदारों के लिए वन टाइम सेटलमेंट का अवसर भी दिया जाएगा ताकि वे अपनी बकाया राशि जमा कर दोबारा लोन की प्रक्रिया में शामिल हो सकें। 2013–14 से 2025–26 तक 51,030 लाभार्थियों को 338.65 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed