फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Threat of bomb attack Haryana Secretariat Chandigarh Police received threat call

हरियाणा सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी: सीआईडी को मिला ईमेल, चंडीगढ़ में अलर्ट, बम व डॉग स्कवायड पहुंचा

Fri, 30 May 2025 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 May 2025 05:01 PM IST
सार

हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद चंडीगढ़ में अलर्ट कर दिया गया है। वहीं पूरे सचिवालय को खाली कर बम निरोधक दस्ता जांच में जुट गया है।

विज्ञापन
Threat of bomb attack Haryana Secretariat Chandigarh Police received threat call
डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा मुख्यमंत्री आवास व हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सरकारी आवास को आईईडी से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस टीम और बम स्कवायड की टीम सक्रिय हो गई। एहतियात के तौर पर सचिवालय को खाली करवा दिया गया है। सचिवालय और सीएम हाउस में बम और डॉग स्कवायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय में सीआईएसएफ, हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और सीआईडी भी अलर्ट हो गई है। वहीं इमेल की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल हरियाणा सीआईडी के पास आया था। पुलिस और गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच कर रही है। इससे पहले 22 मई को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम उड़ाने से धमकी मिली थी।  
विज्ञापन




चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से हरियाणा सचिवालय में जांच की जा रही है। बम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे सचिवालय को खाली करवा दिया गया है। हालांकि शुक्रवार को गुरु अर्जन देव की जयंती के चलते सरकारी कर्मचारियों का आरएच होने के कारण सचिवालय में भीड़ कम थी, जबकि पंजाब सचिवालय में अवकाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट 

हरियाणा मुख्य आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। सेक्टर 3 थाना पुलिस एरिया में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। सचिवालय और सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 




एसएचओ नरेंद्र पटियाल के नेतृत्व में टीमें संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कुछ दिन पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से ही सेक्टर 3 थाना पुलिस ने एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed