फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   SIT to probe ADGP Puran Kumar suicide case, committee formed under the chairmanship of IG Chandigarh

ADGP Suicide: आईपीएस पूरण कुमार आत्महत्या मामले की जांच करेगी SIT, चंडीगढ़ के आईजी की अध्यक्षता में कमेटी गठित

Fri, 10 Oct 2025 04:45 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 10 Oct 2025 04:45 PM IST
सार

एडीजीपी वाई पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने दर्ज एफआईआर पर सवाल उठाए हैं। अमनीत पी कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस की महिला एसएसपी कंवरदीप कौर को पत्र लिखकर एफआईआर को अधूरा बताया है।

विज्ञापन
SIT to probe ADGP Puran Kumar suicide case, committee formed under the chairmanship of IG Chandigarh
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले की जांच अब चंडीगढ़ पुलिस करेगी। मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन कमेटी (एसआईटी) का गठन किया गया है। चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम इस मामले की जांच करेगी। 

विज्ञापन


मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने वीरवार रात को सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज किया था। बावजूद इसके एडीजीपी वाई पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने दर्ज एफआईआर पर सवाल उठाए हैं। अमनीत पी कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस की महिला एसएसपी कंवरदीप कौर को पत्र लिखकर एफआईआर को अधूरा बताया है।
विज्ञापन


अभी भी पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं परिजन
आईएएस डी सुरेश और मृतक आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार के भाई जो विदेश से आए हैं, उन्होंने सेक्टर 9 पुलिस मुख्यालय में चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा से मुलाकात की है। उन्होंने डीजीपी को बताया कि जब तक हरियाणा डीजीपी और एसपी रोहतक गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक वह एडीजीपी पूरण कुमार का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। इस पर डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच के लिए आईजी के नेतृत्व एसआईटी गठन कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनीत पी कुमार से मिले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी
आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और गृह सचिव सुमिता मिश्रा शुक्रवार को आईएएस अमनीत पी कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और संवेदना जताई। अनुराग रस्तोगी और सुमिता मिश्रा करीब डेढ़ घंटे तक आईएएस अमनीत पी कुमार से मिले हैं। अनुराग रस्तोगी और सुमिता मिश्रा के साथ आईएएस राज शेखर वुडरू भी मौजूद रहे।

मामले में लीपा पोती कर रही भाजपा सरकार
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी आईएएस अमनीत पी कुमार से मुलने सेक्टर-24 स्थित उनके आवास पर पहुंचे। रामपाल माजरा ने आरोप लगाया कि एडीजीपी वी पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार लीपा पोती कर रही है और इस दुख की घड़ी में इनेलो पीड़ित परिवार के साथ है। 

वहीं, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने कहा इस मामले में सरकार निष्पक्ष जांच करवाए। पता नहीं किसके दबाव में अभी तक कार्रवाई से सरकार कतरा रही है। इधर, दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस की तरफसे आईएएस अमनीत पी कुमार के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सेक्टर-24 स्थित उनके सरकारी आवास के बाहर अस्थायी रूप से पुलिस चेक पोस्ट बनाई गई है। परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed