{"_id":"67c55317c1ca59fc1305f011","slug":"himani-narwal-murder-body-was-found-in-suitcase-in-same-clothes-in-which-she-celebrated-her-birthday-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himani Narwal Murder: जिस ड्रेस में मनाया था बर्थडे, उन्हीं कपड़ों में सूटकेस में मिली हिमानी की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Himani Narwal Murder: जिस ड्रेस में मनाया था बर्थडे, उन्हीं कपड़ों में सूटकेस में मिली हिमानी की लाश
Mon, 03 Mar 2025 06:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:30 PM IST
सार
हिमानी नरवाल की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के रोहतक के संपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक सूटकेस में शुक्रवार सुबह हिमानी की लाश मिली थी।
विज्ञापन
हिमानी नरवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की हत्या मामले में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। हिमानी नरवाल की हत्या मामले में खूब सियासत और जमकर बवाल भी हो रहा है। दो दिन पहले हिमानी की लाश एक सूटकेस में मिली थी। इस हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक सचिन (30) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हिमानी ने 14 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाया था। जिस ड्रेस में हिमानी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था उसी ड्रेस में हिमानी का शव सूटकेस से बरामद हुआ है। हिमानी नरवाल मूल रूप से हरियाणा के जींद रहने वाली थी। उसका परिवार मां और भाई दिल्ली में रहते थे, जबकि हिमानी रोहतक में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमानी नरवाल कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी। वह चार साल पहले पार्टी से जुड़ी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस की ओर से गठित पार्टी के सांस्कृतिक ग्रुप में हिमानी नरवाल की ड्यूटी लगी थी। क्योंकि वहां से वह राहुल गांधी तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गई थी।
बीएसएफ में थे पिता
हिमानी एमबीए की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। एमबीए के बाद वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह राजनीति में भी सक्रिय थी। हिमानी के पिता की मौत हो चुकी है। उसके पिता बीएसएफ में थे। हिमानी रोहतक में बीएसएफ क्वार्टर में रहती थी। हिमानी के बड़े भाई पहले हत्या हो चुकी है।
शादी के लिए तैयार थी हिमानी
हिमानी की मां सविता का कहना है कि वह बेटी के लिए लड़का देख रहे थे। क्योंकि एक साल पहले ही हिमानी शादी के लिए तैयार हुई थी, जबकि परिवार वाले काफी समय से हिमानी को शादी के लिए मना रहे थे। पिछले साल ही हिमानी शादी के लिए तैयार हुई थी। इसलिए घर वाले उसके लिए लड़का देख रहे थे।
